Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning goods worth lakhs

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning goods worth lakhs
सुशांत गोल्फ सिटी के ओकाश गोल्फ स्टेलर में मकान की पहली मंजिल से उठतीं आग की लपटें।
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के ओकाश गोल्फ स्टेलर निवासी धर्मेंद्र द्विवेदी के विला में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर के मालिक ने पत्नी और बच्चों के साथ छत के रास्ते पड़ोसी के मकान में जाकर जान बचाई।
विज्ञापन

पीजीआई के अग्निशमन अधिकारी मामचंद ने बताया कि उन्नाव में बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक धर्मेंद्र द्विवेदी परिवार के साथ विला में दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे फ्लोर को चपेट में ले लिया। लपटें और धुआं उठता देख पड़ोसी रविंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। धर्मेंद्र ने बताया कि चारों तरफ धुआं फैल जाने से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वे लोग सीढ़ियों से नीचे उतरने के बजाय छत के रास्ते पड़ोसी के मकान से उतरकर बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed