{"_id":"66711da34b9a55a831043c86","slug":"a-salesman-dead-body-found-in-bear-shop-in-lalganj-raebareli-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में बियर शॉप के अंदर पड़ा मिला सेल्समैन का शव, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में बियर शॉप के अंदर पड़ा मिला सेल्समैन का शव, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
Tue, 18 Jun 2024 11:09 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:09 AM IST
सार
लालगंज कस्बे की एक बियर शॉप के अंदर एक सेल्समैन का शव पड़ा मिला है। कुछ दिनों पहले एक ग्राहक व सेल्समैन के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली जिले के लालगंज कस्बे के गुरबक्शगंज चौराहा स्थित बियर शॉप में सोमवार की शाम को सेल्समैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी संतोष उर्फ कल्लू जायसवाल (32) कस्बा के गुरबक्शगंज स्थित निसगर गांव निवासी ठेकेदार विश्वनाथ की बियर शॉप में सेल्समैन था। बियर शॉप का जालीनुमा दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर जब पड़ोसियों ने देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के घुटनों और माथे पर पुरानी चोट के निशान मिले हैं। नौ दिन पहले सेल्समैन से ग्राहक के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
हादसे को लेकर लोग तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, बियर शॉप के ठेकेदार के बेटे निहाल ने बताया कि तीन बजे तक वह बियर शॉप में मौजूद था तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। हादसे के बाद भाई छोटे भाइयों सुमित और सूरज व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजहों का पता चल सकेगा।