{"_id":"642541b2c3906c868b01ccbf","slug":"a-running-car-hits-a-tree-in-naimisharanya-kalli-marg-in-sitapur-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Sitapur: सीतापुर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Sitapur: सीतापुर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई एक की मौत, तीन घायल
Thu, 30 Mar 2023 01:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:30 PM IST
सार
सीतापुर जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के नैमिषारण्य-कल्ली मार्ग पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
लखीमपुर जनपद के धौराहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनिया गांव निवासी नीरज शुक्ला (40) ,पत्नी पूनम शुक्ला (35), बड़े भाई अरविंद शुक्ला (45) और उनकी पत्नी विनोद कुमारी शुक्ला (40) के साथ बृहस्पतिवार सुबह कार से नैमिषारण्य जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुस्लिमों को भी टिकट देगी भाजपा, ब्लू प्रिंट तैयार किया गया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा अध्यक्ष की हिदायत, टिकट वितरण में न हो पैसे का लेन-देन, पद बेचने की शिकायत न मिले
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में नैमिषारण्य-कल्ली मार्ग पर खरगापुर गांव के पास सुबह लगभग छह बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
घटना में नीरज शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा में भर्ती कराया गया है।