फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A relative had killed a young man in a property dispute, arrested

Lucknow News: संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A relative had killed a young man in a property dispute, arrested
संपत्ति विवाद में रिश्तेदार ने की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार
लखनऊ। वजीरगंज स्थित पुराने हाईकोर्ट के पास 25 मार्च की सुबह मिला शव सीतापुर के रामकोट निवासी कल्लू मिश्रा (40) का था। उनकी 24 मार्च की देर रात फुटपाथ के पास सोते वक्त रिश्तेदार बहराइच निवासी बब्लू ने ईंट से सिर व चेहरे पर वारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया की मदद से बृहस्पतिवार को कल्लू के शव की पहचान उनके भाई ने की। कल्लू लखनऊ में मजदूरी करते थे और रात को पुराने हाईकोर्ट के गेट- 8 के पास साथियों के साथ सो जाया करते थे। 25 मार्च की सुबह चादर से ढका हुआ उनका शव मिला था। सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। पहचान न होने के चलते अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था।
विज्ञापन

शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर उनकी फोटो प्रसारित की गई थी। बृहस्पतिवार को परिजनोंं ने पहचान की। छानबीन व जांच में पता चला कि कल्लू के साथ उनका रिश्तेदार बहराइच निवासी बब्लू भी साथ में सोता थ। वह लापता है। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने आरोपी बब्लू को बहराइच से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि संपत्ति विवाद के चलते 24 मार्च को उसका व कल्लू का झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने ईंट से कल्लू के सिर व चेहरे पर वारकर हत्या कर दी और शव पर चादर डालकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed