फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rare case in KGMU Lucknow.

बच्ची की थम गईं सांसे, घंटे भर बाद हुई जिंदा, फिर चल बसी

Fri, 05 Aug 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Aug 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
A rare case in KGMU Lucknow.
demo pic

शायद ही आपने ऐसा सुना हो कि कोई मर गया हो फिर जिंदा हुआ हो और कुछ घंटों में फिर मर गया हो। है न हैरान कर देने वाली बात। ऐसा ही वाकया केजीएमयू के बाल रोग विभाग की हाई डिपेंडेंसी यूनिट में आया।

विज्ञापन


यहां भर्ती सुल्तानपुर की कैंसर पीड़ित बच्ची रिया की सांसें गुरुवार सुबह थम गईं। नब्ज का कहीं अता-पता नहीं था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत पर घर वाले रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद वे शव ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मासूम ने आंखें खोल दी। बच्ची तीन घंटे तक एंबुबैग के सहारे सांसे लेती रही।

डॉक्टर उसकी धड़कने सामान्य करने की कोशिश करते रहे लेकिन  फिर उसकी मौत हो गई। चिकित्सा जगत की इस अनोखी घटना ने डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के किसी हिस्से में ट्यूमर होने से आंखें निकल आती हैं

A rare case in KGMU Lucknow.
demo pic

सुल्तानपुर के जोधपुर ब्लॉक के निवासी विजय कुमार की छह वर्षीय बेटी रिया को न्यूरोब्लास्टोमा नाम की बीमारी थी। न्यूरोब्लास्टोमा एक प्रकार का कैंसर होता है। इसमें शरीर के किसी भी हिस्से में ट्यूमर हो जाता है और आंख उभरकर बाहर निकल आती है।

विजय की बच्ची को भी लगभग चार माह से यह दिक्कत थी। पहले तो उन्होंने स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, जब कोई फायदा नहीं हुआ तो जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया। तब से उसका इलाज बाल रोग विभाग की कैंसर यूनिट में प्रो.अर्चना कुमार की देखरेख में चल रहा था।

विजय ने बताया कि उसने रिया को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर कुछ करते इससे पहले ही उसकी धड़कनें रुक गईं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन रोते-बिलखते रहे। सुबह करीब छह बजे रिया को घर ले जाने की तैयारी हो रही थी वह जिंदा हो गई।

डॉक्टर मुंह और नाक में लगी निकाल रहे थे कि खोल दी आंखें

A rare case in KGMU Lucknow.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर रिया के मुंह और नाक में लगी नली को निकाल ही रहे थे कि अचानक  उसने आंखें खोल दीं। उसके हाथ-पैरों में भी हरकत होने लगी।

एक घंटे पहले डॉक्टर जिसे मृत घोषित कर चुके थे उसके शरीर में अचानक हरकत होने से एचडीयू में हड़कंप मच गया। रिया को दोबारा बचाने के प्रयास शुरू हो गए। पर लगभग 10 बजे फिर से उसकी धड़कनें थम गईं।

मामले पर पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग के हेड प्रो. अर्चना कुमार का कहना है कि रिया के पेट में ट्यूमर था। ये एक प्रकार का कैंसर है जिसके कारण वह बेहद गंभीर स्थिति में थी। बच्ची के परिवारीजन उसका इलाज नहीं कराना चाहते थे और घर ले जाने की जिद कर रहे थे। मरणासन्न बच्ची के नाक के रास्ते पेट में पड़े पाइप को डॉक्टर निकाल रहे थे, तभी उसने आंखे खोल दी। उसे फिर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed