फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A priest died in doubtful conditions in Raebareli.

Raebareli: मदद के लिए महिला के पास पहुंचे पुजारी, बोले - मुझे बचा लो... अस्पताल में हो गई मौत

Fri, 06 Dec 2024 11:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 11:28 AM IST
सार

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक पुजारी की मौत हो गई। मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। पुजारी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था।

विज्ञापन
A priest died in doubtful conditions in Raebareli.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणधीन जगतपुर बाईपास के पास धैता ताल के पास घायल अवस्था में मिले पुजारी को एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र त्रिपाठी (50)  पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल त्रिपाठी जो कि पूजा पाठ का कार्य करते थे।

विज्ञापन


बताते हैं कि शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे ग्राम धोता ताल के पास मकान बनवा रही तारा देवी के पास वह पहुंचे और कहा कि मेरी जान बचा लो। इस पर तारा देवी ने डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस की सहायता से पुजारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया। डॉक्टर लाइक अहमद ने परीक्षण करने के बाद पुजारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुजारी ने बृहस्पतिवार से ही प्राथमिक विद्यालय जगतपुर के सामने खेल मैदान में श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन शुरू किया था। गुरुवार रात 10:30 तक खेल के मैदान में पुजारी उपस्थित थे। उसके बाद वह घर के लिए निकले थे। वहीं, निर्माणाधीन जगतपुर बाईपास पर बाइक व कपड़े मिले। पत्नी उर्मिला त्रिपाठी बड़ा बेटा गौरव घर पर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर तुरंत दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचे। छोटा बेटा सौरभ जो गुजरात में रहता है। जानकारी होने पर घर आने के लिए रवाना हुआ है। बड़े बेटे गौरव ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed