{"_id":"69f90d5f781052dd88075500","slug":"a-population-of-20-lakhs-was-deprived-of-electricity-and-water-due-to-the-storm-lucknow-news-c-13-lko1096-1722280-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20 लाख की आबादी आंधी-पानी से बिजली-पानी को तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20 लाख की आबादी आंधी-पानी से बिजली-पानी को तरसी
विज्ञापन
टेढ़े हुए खंभे।
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को शहर से गांव तक की 20 लाख की आबादी को आंधी-पानी ने आठ घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसा दिया। यह संकट 50 से ज्यादा 33 हजार, 11 हजार, 440 वोल्ट की लाइनों पर पेड़ गिरने से आया। इस दौरान 40 खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। 25 खंभे तो अमौसी जोन के हैं। विकासनगर में सबसे ज्यादा देर तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विकासनगर में आम का पेड़ गिरने से कार दब गई। 11 हजार व 440 वोल्ट की लाइन के तार भी टूटे तो उपकेंद्र के आसपास का एरिया शाम तक बिजली संकट झेलता रहा। अहिबरनपुर उपकेंद्र की एसबीआई कॉलोनी के दो खंभे टूट गए तो तीन घंटे में वैकल्पिक स्रोत से बिजली तो चालू कर दी गई, मगर नए खंभे शाम तक लग सके। इसी प्रकार जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, आईआईएम रोड, कुर्सी रोड, गुड़ंबा, महानगर, निरालानगर, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज, निशातगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, चिनहट, देवा रोड, तिवारीगंज, बीकेटी, इटौंजा आदि में पेड़ व टहनी गिरने से बिजली ठप हुई।
उतरेठिया में टूटे पांच खंभे
उतरेठिया उपकेंद्र के इलाकों में पांच खंभे टूटने से शाम तक बिजली गुल रही। आशियाना, बंगलाबाजार, बिजनौर, सरोजनीनगर, हरौनी, बंथरा, नादरगंज, कानपुर रोड, मोहान रोड, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज, छावनी, सुल्तानपुर रोड, चौक, अमीनाबाद, ऐशबाग, ठाकुरगंज, राजाजीपुरम, सहादतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग आदि इलाकों में भी तारों के टूटने और उपकेंद्र से बिजली बंद किए जाने से संकट रहा।
विज्ञापन
-- -
दो लाख की आबादी प्रभावित
माल। आंधी-पानी से माल उपकेंद्र के तहत दो लाख की आबादी की सात घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह 8 बजे गुल हुई बिजली दोपहर 3:30 बजे आई। इससे कस्बा माल सहित नरायनपुर, अटारी,गहदेव,मंझी,शंकरपुर,नबीपनाह आदि फीडरों से जुड़े गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ा।
70 गांवों में सात घंटे संकट
काकोरी। काकोरी उपकेंद्र के इलाके में भी संकट रहा। अंधे की चौकी और आम्रपाली के पास 33 केवी लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से बाजनगर, दुर्गागंज, कस्बा काकोरी, दसदोई, टिकैतगंज, मंडौली, गोला कुआं, रसूलपुर, बहरू, शाहपुर समेत 70 से अधिक गांवों की बिजली सात घंटे तक गुल रही।
बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त
गुडंबा। उलरापुर बसहा गांव में बिजली गिरने से प्राचीन राममंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर की दीवारों में दरारें पड़ गईं, अंदर की वायरिंग भी ध्वस्त हो गई। गांव के राजकुमार यादव ने बताया कि मंदिर का गुंबद भी टूट गया। पत्थर उखड़कर बाहर जा गिरे, जिससे आसपास के लोग सहम गए।