{"_id":"6a1213b09a02861d8c08bb4e","slug":"a-population-of-100000-suffered-power-outages-for-42-hours-sparking-anger-lucknow-news-c-13-lko1070-1750379-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 42 घंटे तक बिजली के लिए तरसी एक लाख की आबादी, फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 42 घंटे तक बिजली के लिए तरसी एक लाख की आबादी, फूटा गुस्सा
विज्ञापन
बिजली संकट से परेशाान लोगों ने प्रदशन किया।
लखनऊ। राजधानी में पारा बढ़ने के साथ बिजली संकट गहराता जा रहा है। एफसीआई और शकुंतला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की करीब एक लाख की आबादी 42 घंटे तक बिजली के लिए तरस गई। इस बीच शिकायत के बावजूद बिजली नहीं आई तो शुक्रवार रात 11:15 बजे उपभोक्ताओं का गुस्सा बुद्धेश्वर चौराहे पर फूट पड़ा। 300 से ज्यादा लोगों ने सड़क जाम कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे आवागमन ठप हुआ तो पुलिस ने लाठी फटकार लोगों को खदेड़ा।
मुनेश्वरपुरम, प्रभातपुरम, बादशाह सिटी, चंदन विहार, शिया कॉलोनी, नूरनगर, हर्ष नगर, भपटामऊ, जाहिदनगर, बाबू मियां चक्की से मंदिर तक के इलाके शुक्रवार सुबह चार बजे से बिजली संकट की चपेट में रहे। गुस्साए लोग रात तीन बजे तक प्रदर्शन करते रहे। शनिवार सुबह चार बजे मुनेश्वरपुरम के कुछ हिस्से की बिजली चालू हुई तो लोग घर लौटे।
जेई को बंधक बनाया, पंचर की कार
जेई जहांगीर आलम कार से लोगों के बीच पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बंधक बनाकर जमीन पर बैठा लिया और कार भी पंचर कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी बुद्धेश्वर चौराहे पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने जेई को इनके बीच से निकाला। मुनेश्वरपुरम निवासी अनुरोध मिश्रा ने बताया कि एफसीआई उपकेंद्र पर श्रमिकों को बिजली आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है, जिन्हें तकनीकी ज्ञान नहीं है। मामूली न्यूट्रल के टूटे तार को उपकेंद्र के जो कर्मचारी 24 घंटे में नहीं खोज पाए, उसे मीटर के कर्मचारी ने 20 मिनट में ढूंढकर बिजली चालू कर दी। मुनेश्वरमपुरम में 24 घंटे बाद बिजली चालू हो पाई। उधर, नूरनगर, हर्ष नगर, भपटामऊ, जाहिदनगर, बाबू मियां चक्की से मंदिर तक के आसपास के इलाकों में 42 घंटे शनिवार रात 10 बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए किराये पर मंगवाया जनरेटर
मुनेश्वरपुरम के लोगों ने बिजली-पानी के इंतजाम के लिए शनिवार सुबह किराये पर जनरेटर मंगवाया। उपभोक्ता लालजी वर्मा ने बताया कि बच्चे ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। बिना बिजली के सबमर्सिबल न चलने से जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। मोहल्ले वालों ने जेई व एसडीओ पर आरोप लगाया कि दोनों ने धमकी दी कि उनके खिलाफ प्रदर्शन किया है, इसलिए बिजली के लिए तरसा देंगे।