रायबरेली: बेकाबू पिकप ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात बेकाबू पिकप ने निमंत्रण से घर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को एंबुलेंस से पीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल एक युवक का जिला अस्पताल में चल रहा है। युवक की मौत से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सरायनाथ बैरमपुर निवासी राम कृपाल और दुबे का पुरवा निवासी लालजी अपने पुत्र करन के साथ साइकिल से अइया का पुरवा रिश्तेदारी में एक निमंत्रण गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक निमंत्रण से वापस साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।
एक साइकिल पर पिता-पुत्र, जबकि एक पर रामकृपाल था। करहिया चौकी क्षेत्र के नहर चैराहा के पास प्रतापगढ़ से सलोन की तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकप ने पिता-पुत्र समेत तीनों को रौंद दिया, जिससे तीनों घायल हो गए।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
घटना की सूचना पर एनएचआई की एंबुलेंस और डायल 112 मौके पर पहुँची। सभी घायलों को पीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान करन की मौत हो गई, जबकि उसके पिता लालजी को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। वहीं राम कृपाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सलोन कोतवाल बृज मोहन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में करन की मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।