{"_id":"5e1445df8ebc3e88026db536","slug":"a-physically-harassed-women-ask-for-help-to-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने स्मृति ईरानी से लगाई इच्छामृत्यु की गुहार, पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने स्मृति ईरानी से लगाई इच्छामृत्यु की गुहार, पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप
Tue, 07 Jan 2020 02:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी में थीं। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने फुरसतगंज में बनाए गए रोगी आश्रय स्थल का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहीं थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक दुष्कर्म पीड़िता ने अपने साथ हुए जुल्म की कहानी उनसे साझा की और न्याय की मांग की। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं दिया जा सकता तो इच्छामृत्यु ही दे दी जाए। कैबिनेट मंत्री ने उसे मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना था कि जिन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और पुलिस पीड़िता की मदद करने की जगह आरोपियों का पक्ष ले रही है। पीड़िता ने आरोपियों की तरफ से लगातार परेशान किए जाने व धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना था कि अगर उसे न्याय नहीं दिया जा सकता तो इच्छामृत्यु ही दे दी जाए।
विज्ञापन