{"_id":"5c1ddb56bdec22570156aac1","slug":"a-patient-commits-suicide-in-sgpgi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के पीजीआई में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेट के अल्सर का चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के पीजीआई में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेट के अल्सर का चल रहा था इलाज
Sat, 22 Dec 2018 12:06 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अंकुर श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के एसजीपीजीआई में एक मरीज ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेट में अल्सर की समस्या से पीड़ित था और 19 दिसंबर को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पीलीभीत का रहने वाला नितिन (33 वर्ष) लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 19 दिसंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती हुआ था और उसका इलाज चल रहा था। नितिन की पत्नी कुसुमलता ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे वह बाथरूम जाने के लिए निकला था। जब काफी समय तक वापस नहीं आया तो पत्नी ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
नितिन का शव लिवर ट्रांसप्लांट विभाग की छठी मंजिल की सीढ़ियों से लगी रेलिंग पर मफलर के सहारे लटकता पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नितिन अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान था। जिसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।