फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A painting school will be organized in the State Lalit Kala Academy

Lucknow News: राज्य ललित कला अकादमी में सजेगी चित्रकला की पाठशाला

Thu, 05 Jun 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A painting school will be organized in the State Lalit Kala Academy
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में चित्रकला का प्रशिक्षण लेने वालों के लिए 10 जून से ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए प्रशिक्षणार्थियों को महज 150 रुपये ही शुल्क देना पड़ेगा। कार्यशाला में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन

अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि लाल बारादरी भवन स्थित अकादमी में 30 जून तक कार्यशाला चलेगी। इसमें एक बैच 10 वर्ष से 17 वर्ष तक के प्रशिक्षणार्थियों का रहेगा और दूसरे बैच में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोग शामिल रहेंगे। चित्रकला के प्रशिक्षण के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है, किसी भी आयु का व्यक्ति सीख सकता है। कार्यशाला में अभिरुचि के अनुसार विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी आयु वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये और प्रशिक्षण शुल्क सौ रुपये रखा गया है। एक दिन पहले तक आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed