{"_id":"679123f89598d056dd006861","slug":"a-nine-years-old-child-died-in-an-attack-in-kaudiya-thana-in-gonda-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: लाठी-डंडे से हमले में घायल नौ वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: लाठी-डंडे से हमले में घायल नौ वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल
Wed, 22 Jan 2025 10:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:29 PM IST
सार
गोंडा जिले के कौड़िया थाना में एक नौ वर्षीय मासूम परिवार पर लाठी-डंडे से हुए हमले में घायल हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हमले में घायल हुई एक महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के कौड़िया थाना इलाके के कोचवा खंता गांव में मंगलवार की रात हुई मारपीट में घायल नौ वर्षीय राधा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दीप नारायण, पत्नी मालती देवी व बेटी ममता देवी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोचवा खंता निवासी घायल दीप नारायण ने बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे भतीजा नीरज शराब की नशे में पहुंचा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर भतीजे व उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दीपनारायण की पत्नी मालती देवी, बेटी ममता और राधा बचाने दौड़ीं तो उनको भी लहुलुहान कर दिया। एबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को उपचार के दौरान दीपनारायण की बेटी राधा देवी की मौत हो गई। वह स्थानीय स्तर पर कक्षा तीन की छात्रा थी। वहीं, दूसरे पक्ष श्यामा देवी ने भी कौड़िया थाने में दीपनारायण और बेटी ममता पर मारपीट के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीरज ने बताया कि उन्हें व मां श्यामादेवी को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दीपनारायण की तहरीर पर नीरज, श्यामादेवी और कौशिल्या के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष नीरज की तहरीर पर दीपनारायण व उनकी बेटी ममता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। बालिका राधा देवी की मौत के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साइकिल बनवाकर लौटे थे दीपनारायण
पत्नी मालती देवी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पति दीप नारायण साइकिल बनवाकर लौटे थे। बताया कि रास्ते में भतीजा नीरज ने बालू गिरवा रखे थे। उसी से होकर गुजरे तो गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध जताया तो नीरज व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।