{"_id":"5c359809bdec225719190c73","slug":"a-new-born-baby-stolen-from-hospital-of-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा के जिला अस्पताल से नवजात चोरी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के जिला अस्पताल से नवजात चोरी, मचा हड़कंप
Wed, 09 Jan 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
बच्चे के गम में बेहोश महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के जिला महिला अस्पताल से मंगलवार को सुबह एक बच्चा चोरी हो गया। बच्चा अपनी दादी की गोद में था। बुजुर्ग महिला ने बच्चे को एक महिला को यह कह कर दे दिया था कि वह थोड़ा आराम करने के साथ बाथरूम हो आए।
इसी बीच पलक झपकते ही संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर गायब हो गई। वापस आने पर बच्चा समेत महिला को गायब देख महिला ने चिल्लाना शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद लोगों से बयान दर्ज किये लेकिन कुछ पता नही चल सका।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों की तलाश में पुलिस लगी है।सदर तहसील के ग्राम बनघुसरा के लोनियन पुरवा निवासी भदईं अपनी गर्भवती पत्नी बड़का को एंबुलेंस से मंगलवार को जिला अस्पताल आया था। महिला को बच्चा (लड़का) एंबुलेंस में ही पैदा हो गया।

फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस
नवजात के पिता से जानकारी लेती महिला थानाध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
एंबुलेंस कर्मी ने महिला को अस्पताल के रूम में पहुंचा दिया। जिसे स्टाफ ने भर्ती किया। उसके साथ एक बुजुर्ग महिला भी थी। महिला बच्चे को लिये बैठी थी इस बीच उसे बाथरूम के लिए जाना था उसके पास में बैठी एक महिला ने कहा कि लाओ हम बच्चे को लिये रहे इसी बीच महिला बच्चे को लेकर गायब हो गई।
सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अनन्त प्रकाश मिश्र ने कहा कि अस्पताल में एक बच्चा चोरी होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अनन्त प्रकाश मिश्र ने कहा कि अस्पताल में एक बच्चा चोरी होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।