फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A narrow escape for varanasi lucknow intercity express in amethi.

अमेठी: पलटने से बची वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, हिचकोले खाने लगी ट्रेन, कूद कर भागे यात्री

Wed, 18 Dec 2019 06:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Dec 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
A narrow escape for varanasi lucknow intercity express in amethi.
घटनास्थल का एकदृश्य। - फोटो : amar ujala

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पैकिंग कार्य में बरती गई लापरवाही की वजह से मंगलवार शाम लखनऊ से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बेपटरी होने से बची। ट्रेन लड़खड़ाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री ट्रेन से कूदने लगे तो चालक व गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। स्टेशन अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

विज्ञापन


गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रेल लाइन दोहरीकरण, प्लेटफार्म उच्चीकरण व उपरिगामी पैदल पुल निर्माण के चलते सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या दो से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था की ओर से कराए जा रहे इन कार्यों के बीच विभाग की ओर से प्लेटफार्म संख्या दो के ट्रैक की पैकिंग व लिफ्टिंग कराई जा रही है। सेक्शन इंजीनियर रेल पथ बिना ब्लॉक किए ट्रैक के दोनों तरफ लाल झंडा लगाकर कार्य करवा रहे थे। कर्मियों की ओर से ट्रैक के नीचे से गिट्टी हटाकर उसे दोबारा डाला जा रहा था। इसी बीच वाराणसी-लखनऊ डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ की ओर से आती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन को आता देख पैकिंग कार्य में लगे कर्मियों ने लाल झंडा हटा दिया। ट्रैक खाली देख चालक ने गौरीगंज में स्टॉपेज होने के कारण ट्रेन को धीमी गति से आगे बढ़ाया। ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची ही थी कि अचानक कई जगह ट्रैक धंस गया। ट्रैक धंसने से ट्रेन लड़खड़ाने लगी तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई यात्री अपना सामान ट्रेन में ही छोड़ बाहर कूद गए।इसी बीच ट्रेन के चालक व गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया।

ट्रेन खड़ी होने के बाद चालक, गार्ड व स्टेशन पर तैनात अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अफसरों की मौजूदगी में ट्रैक के नीचे गिट्टी डलवाकर ट्रेन को करीब आधा घंटा बाद कॉशन के सहारे वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन के बेपटरी होने के बाद भी अफसरों ने नहीं लिया सबक

मंगलवार शाम यात्री ट्रेन के बेपटरी होने से बचने के बाद भी पैकिंग कार्य में लगे अफसरों व कर्मियों ने सबक नहीं लिया। इसके चलते बुधवार को मालवाहक डिब्बों को लाने के लिए एसीसी फैक्टरी की ओर जा रहे मल्टीपल इंजन के पहिए भी ट्रैक से रगड़ने लगे। खतरा भांपकर चालक आशीष पाल ने इंजन को रोककर इसकी जानकारी मेमो के माध्यम से स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह को दी। रेल अधिकारियों के अनुसार चालक ने सूझ-बूझ का परिचय नहीं दिया होता तो हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed