{"_id":"64f82ddd59368266e20a82d5","slug":"a-muslim-woman-married-to-a-hindu-man-in-khairabad-in-sitapur-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: शीबा ने राधिका बन मंदिर में रचाई शादी, मुस्लिम युवती ने कहा- हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: शीबा ने राधिका बन मंदिर में रचाई शादी, मुस्लिम युवती ने कहा- हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान
Wed, 06 Sep 2023 01:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, खैराबाद (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खैराबाद (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:14 PM IST
सार
अलग-अलग समुदाय का होने के कारण एक युवती ने अपना नाम बदल लिया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने गीत गाए।
विज्ञापन
विवाह के दौरान युवक-युवती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में ब्याह रचाया। युवती ने अपना नाम बदल लिया। थाना मानपुर के पकरिया गांव निवासी रामू का गांव की ही शीबा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
धर्म की परवाह किए बिना दोनों मंगलवार को खैराबाद के भुइयां ताली तीर्थ स्थल पर पहुंचे और बंगलामुखी मां मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। तीर्थस्थल पर मौजूद महिलाओं ने विवाह गीत भी गाए। पुजारी ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। शीबा ने अपना नाम बदलकर राधिका रख लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विनय श्रीवास्तव हत्याकांड : मंत्री के बेटे विकास किशोर से देर रात तक थाने में पूछताछ, साजिश से किया इनकार
उसने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है। यहां महिलाओं को किसी कुरीति का सामना नहीं करना पड़ता है। एसओ मानपुर अरविंद कटियार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवाह की जानकारी उन्हें नहीं है।