{"_id":"69cebe58084e3e646c0dcfcd","slug":"a-murder-case-has-been-filed-against-five-people-in-the-case-of-the-death-of-a-deputy-manager-lucknow-news-c-13-lko1070-1673913-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिप्टी मैनेजर की माैत के मामले में पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिप्टी मैनेजर की माैत के मामले में पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Fri, 03 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
काजी अहमद जैद की फाइल फोटो।
गुडंबा। आदिल नगर निवासी एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद (34) की मौत के मामले में उनकी पत्नी तैयबा ने खुर्रमनगर निवासी आलिया खातून समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि तैयबा के अनुसार आलिया खातून के नाम पर लोन लेकर जैद ने 47 लाख की मर्सिडीज कार ली थी। इसकी किस्तें जैद चुका रहे थे। 25 अक्तूबर 2025 को आलिया ने गुडंबा थाने में उनके नाम पर गलत तरीके से लोन लिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद आलिया ने 24.50 लाख में गाड़ी बेच दी थी। इसी पर विवाद चल रहा था।
तैयबा के मुताबिक आलिया खातून अपने पांच साथियों के साथ जैद पर 15 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। इसे लेकर जैद तनाव में थे। एसीपी ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।