फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A mother throws her son from fourth floor of trauma center.

तीन महीने के बीमार बच्चे को मां ने चौथी मंजिल से फेंककर मार डाला, फिर लगाया झूठा आरोप

Wed, 24 Jul 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jul 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
A mother throws her son from fourth floor of trauma center.
ट्रॉमा सेंटर (प्रतीीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

केजीएमयू में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां चौथी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू वार्ड में भर्ती पौने तीन माह के बच्चे को मां शांति सिंह ने ही खिड़की से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जन्म के बाद से बीमार बच्चे से आजिज आकर शांति ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


इसके बाद वह बच्चा चोरी होने का शोर मचाते हुए रोने लगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई तो वार्ड में कोई आता-जाता नहीं दिखा। वार्ड में भर्ती दूसरे बच्चे की मां ने शांति के खुद बच्चा फेंकने की जानकारी दी। इस पर सख्ती से पूछताछ पर शांति ने बच्चा फेंकने की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चौक सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि शांति कुशीनगर के धूरिया कंसिया गांव की रहने वाली है। उसका पति राजन सिंह राजपूत मजदूरी करता है। 30 अप्रैल को शांति ने बेटे को जन्म दिया। वह पैदा होने के बाद से बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलिया के चलते उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसकी हालत बिगड़ती रही और लिवर खराब हो गया। कुछ दिन बाद मस्तिष्क में संक्रमण हो गया। चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू भेज दिया। यहां 26 जून से इलाज चल रहा था। शांति बच्चे के साथ वार्ड में रहती थी तो पति और देवर अमरनाथ बाहर गैलरी में सोते थे।

बच्चा चोरी होने की सूचना से हड़कंप 

इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे शांति बच्चा चोरी होने का शोर मचाते हुए वार्ड से बाहर आई तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनआईसीयू की गार्ड रीना व सिक्योरिटी इंचार्ज प्रदीप दुबे से पूछताछ की।

दरोगा अमित गंगवार ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें जिस वार्ड में शांति का बेटा भर्ती था, उसके भीतर किसी बाहरी का आना-जाना नहीं दिखा। इसी बीच वार्ड में भर्ती दूसरे बच्चे की मां ने शांति के खिड़की से बच्चा फेंकने की जानकारी दी तो सबके होश उड़ गए।

पुलिस ने नीचे जाकर शव बरामद किया। शांति से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुद बच्चे को फेंकने की बात कुबूल कर ली। सीओ ने बताया कि पति की ओर से मुकदमा दर्ज कराकर शांति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेटाबोलिक डिसऑर्डर से था पीड़ित

एनआईसीयू वार्ड में भर्ती दूसरे बच्चे की मां ने बताया कि शांति ने सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्चे को गोद में दूध पिलाया। 15-20 मिनट तक बच्चे को दुलारने के बाद उसे खिड़की से नीचे फेंक दिया। महिला का कहना था कि यह देख उसका कलेजा कांप गया। इसके बाद शांति ने बच्चा चोरी का शोर मचाना शुरू कर दिया।

मेटाबोलिक डिसऑर्डर से था पीड़ित:  मीडिया प्रभारी प्रो. संदीप तिवारी ने बताया कि बच्चे को मेटाबोलिक डिस्ऑर्डर के साथ पीलिया था। इसमें पाचन तंत्र फेल हो जाता है। डायबिटीज, थायराॅइड, यूरिक एसिड बढ़ने के साथ गुर्दे और अग्नाशय की बीमारियां घेर लेती है।

तकलीफ में था मेरा बच्चा

शांति ने कहा, मेरे जिगर का टुकड़ा बहुत तकलीफ में था। ...न रोता था न मुस्कुराता था। इंजेक्शन से उसका शरीर कई जगह से छिद गया था। उसकी नन्हीं सी नाक में सांस के लिए पाइप लगा था। डॉक्टर हाथ तो कभी उसके पैर में ड्रिप लगा देते थे। मैं देखती रहती थी। ...कितनी तकलीफ होती होगी न उसे।

शांति ने कहा, ऐसे बच्चे की मां की हालत क्या होगी, यह कोई नहीं सोच सकता। कभी ठीक से छाती से भी नहीं चिपटा सकी लाडले को...। बच्चे को क्यों फेंका? यह पूछने पर शांति सिर्फ रोती रही। उसने कहा कि वह तो बेटे को खिला रही थी।

पता नहीं क्या हो गया, न जाने कैसे उसे फेंक दिया। राजन सिंह ने बताया कि शांति से उसका विवाह 2013 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed