{"_id":"5c98b568bdec2213eb73809c","slug":"a-minor-girl-raped-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बालिका से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, नामजद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बालिका से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, नामजद केस दर्ज
Mon, 25 Mar 2019 04:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद युवक फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह 14 वर्ष की एक बालिका घर के पास ही शौच के लिए गयी थी।
वहीं मौका पाकर राम रतन ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र ही कर ली जाएगी।
विज्ञापन