फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a minor girl burn out in basti

फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश

Sun, 01 Jun 2014 02:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
a minor girl burn out in basti

थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में एक युवती को उसके पट्टीदारों ने जमीन विवाद में शनिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जाते हैं।

बताया जाता है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी सुदामा प्रसाद शुक्ल की पुत्री अनुसुइया (20) शनिवार को दिन में घर पर अकेली थी।

मिट्टी का तेल छिड़क लगाई आग

a minor girl burn out in basti

इसी बीच दोपहर में उसके पट्टीदार उमेश चंद्र शुक्ल और कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंच गए और उसे कमरें में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क जलाने की कोशिश की।


इसी बीच अनुसुइया की मां घर पहुंच गई। उसके गुहार लगाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को बचाया। उसके शरीर के कई अंग झुलस गए हैं।

घटना की सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी युवती को जिला अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने दिया बयान

a minor girl burn out in basti

झुलसी युवती ने अपने बयान में आरोपियों पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

एसओ कप्तानगंज गजेंद्र राय ने बताया कि घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों कहना है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष सुबह ही आमने सामने आ गए थे। अनुसुइया ने आरोपियों को धमकी भी दी थी।

बहरहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, मगर अब तक आरोपी उनके हाथ नहीं लगे हैं। उमेश शुक्ल सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बदायूं में हुए रेप और हत्या के मामले की देश भर में चर्चा हो रही है, जिस पर सीबीआई जांच के लिए अखिलेश ने हामी भर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed