फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A middle aged man was beaten without any reason and thrown from the culvert, he died

Lucknow News: बेवजह अधेड़ को पीटकर पुलिया से फेंका, मौत

Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A middle aged man was beaten without any reason and thrown from the culvert, he died
बेवजह अधेड़ को पीटकर पुलिया से फेंका, मौत
लखनऊ। काकोरी के कठिंगरा गांव में शुक्रवार को शराब के नशे में तीन भाइयों राकेश, पप्पू, सुशील व उनके कुछ साथियों ने 55 वर्षीय केशन गौतम को गाली दी। विरोध पर उन्हें पीटा और पुलिया के नीचे फेंक दिय। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भाई केशन गांव के बाहर पुलिया पर बैठे हुए थे। तभी तीनों आरोपी भाई व उनके कुछ अज्ञात साथी आए और केशन को बेवजह गालियां देने लगे। विरोध पर उन्हें पीटने लगे। केशन जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उनको पकड़ लिया और पुलिया से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

जेएनयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है मृतक का बेटा

इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि राजेंद्र कुमार की तहरीर पर राकेश, पप्पू, सुशील व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने राकेश व सुशील को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। सर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिवार में पत्नी सुखरानी और बेटा उमेश गौतम जेएनयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed