फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A maulana tried to rape a girl in Barabanki.

Barabanki: फूंक डालने के बहाने मौलाना ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, दबोचा गया

Fri, 20 Sep 2024 01:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

बाराबंकी में एक मौलाना ने बीमार भाई को फूंक डलवाने आई बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
A maulana tried to rape a girl in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में कथित रूप से फूंक डालकर बीमार लोगों को ठीक करने का झांसा देने वाले मौलाना ने नापाक हरकत कर दी। शुक्रवार को कक्षा पांच की छात्रा अपने बीमार भाई के लिए मौलाना के पास पानी में फूंक डलवाने गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान मौलाना ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कक्षा पांच  की छात्रा अपने बीमार छोटे भाई को ठीक करने के लिए मौलाना से पानी में फूंक डलवाने के लिए मौलाना के घर ले गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख वसूले, ड्रग्स के केस में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड आईएएस अफसर के पास मिली 100 करोड़ रुपये की संपत्ति, ईडी ने की 14 घंटे पूछताछ


बच्ची को अकेले देखकर मौलाना ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने बच्ची को बेड पर लिटाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।  इस दौरान बच्ची बदहवास होकर शोर मचाने लगी और हाथ छुड़ाकर बाहर भागी।

उसने अपने माता-पिता से सारी बात बताई तो पिता ने पुलिस से शिकायत की। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed