फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man threw children in a well.

महिला को घायल कर मासूम बच्चों को कुएं में फेंका

Fri, 24 Apr 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद/कुमारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद/कुमारगंज। Updated Fri, 24 Apr 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
A man threw children in a well.

जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने घर के बाहर सो रही महिला को हमलाकर घायल कर दिया और उसके दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन


हल्ला-गोहार पर मौके पर पहुंचे गांववासियों ने कड़ी मशक्कत कर कुएं में फेंकी गई अबोध बालिका को बचा लिया, हालांकि साढ़े तीन वर्षीय बालक को बचाया न जा सका। आरोपी युवक मौके से भाग निकला। वारदात को लेकर क्षेत्र में हलचल मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की वारदात के पूर्व इसी युवक ने गांव आई एक बारात में शामिल डीजे की बैटरी चोरी का प्रयास किया था, जिसको लेकर उसकी पिटाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव पिठला निवासी हरिश्चंद्र सिंह के लड़की की शादी थी। शादी को लेकर गांव में बारात आई थी।

द्वारपूजा के पहले गांव निवासी युवक रामजस यादव उर्फ जग्गू ने डीजे की बैटरी चोरी करने की कोशिश की तथा बारात में आई एक बाइक का लाक तोड़ दिया। मामले की जानकारी पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसको मारपीट कर भगा दिया।

घर में सो रही महिला की चारपाई पर जाकर बैठ गया

A man threw children in a well.

इसके बाद वह गांव निवासी दलित धरमराज के घर के सामने पहुंच गया। वहां धरमराज की 22 वर्षीय पत्नी रेखा अपने साढ़े तीन वर्षीय बेटे शगुन तथा एक साल की बच्ची पायल के साथ सो रही थी। पहले तो जग्गू जाकर रेखा की चारपाई पर बैठ गया।

आहट होने पर रेखा झिझककर उठी तो जग्गू ने उसको जोर से धक्का दिया, जिसके चलते वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद जग्गू ने आव-देखा न ताव और चारपाई पर सो रहे रेखा के दोनों बच्चों को उठाया और घर के सामने स्थित कुएं का पटरा तथा बांस किनारे कर दोनों को कुएं में फेंक दिया।

माजरा देख रही रेखा ने हल्ला-गोहार लगाया तो गांव के लोग एकत्र हो गये तथा मामले की खबर पुलिस को दी गई। गांव वालों ने मशक्कत कर कुएं से दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक साढ़े तीन वर्षीय शगुन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद घायल रेखा तथा जिंदा बची बच्ची पायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

प्रकरण की जानकारी पर गुरुवार को एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने गांव का दौरा कर इलाकाई पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है तथा मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में पीएसी की तैनाती कर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके छोटे भाई तथा रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मां-बाप का साया उठने के बाद बदली आरोपी की जिंदगी

A man threw children in a well.

विवाहिता को घायल कर उसके दो बच्चों को कुएं में फेंकने की वारदात के आरोपी रामजस यादव उर्फ जग्गू के मां-बाप की मौत हो चुकी है। उसका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम गया प्रसाद उर्फ गयलू बताया जाता है।

पिठला गांव निवासियों ने बताया कि तीन साल पहले जग्गू के मां तथा चार साल पहले उसके पिता रामनेवल की मौत हो गई थी। मां-बाप का साया उठने के बाद दोनों भाइयों की आदतें बिगड़ गईं। दोनों ने नशाखोरी के साथ चोरी-चकारी शुरू कर दी।

बुधवार की रात भी जग्गू ने गांव में चोरी का प्रयास किया था। हालांकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि जग्गू मासूम बच्चों को कुएं में फेकने की हरकत करेगा और वह भी बिना किसी दुश्मनी के।

घटना के बाबत एसएसपी उमेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि प्रकरण की जानकारी पर उन्होंने गांव का दौरा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। प्रक्ररण में आरोपी रामजस यादव उर्फ जग्गू के खिलाफ हत्या तथा दलित एक्ट के तहत नमाजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आरोपी की अतिशीघ्र  गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष कुमारगंज व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर को निर्देशित कर छापेमारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed