{"_id":"63a983b70cc0e6269c42ceb4","slug":"a-man-threaten-a-woman-constable-in-pgi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महिला सिपाही के घर पर युवक ने बोला धावा, जान से मारने की दी धमकी, स्कूटी में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महिला सिपाही के घर पर युवक ने बोला धावा, जान से मारने की दी धमकी, स्कूटी में लगाई आग
Mon, 26 Dec 2022 07:34 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:34 PM IST
सार
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक दबंग युवक महिला सिपाही के घर पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। दबंग ने महिला सिपाही की स्कूटी में आग लगा दी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में पीजीआई के कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सिपाही आशियाना थाने में तैनात है। शनिवार रात को करीब 10 बजे एक युवक उसके घर पर धावा बोल दिया। सिपाही से विवाद किया और उसे व भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसकी स्कूटी में आग लगा दी। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक आशियाना थाने में महिला सिपाही तैनात है। कल्ली पश्चिम स्थित पुलिस लाइन में वह अपने भाई के साथ रहती है। शनिवार रात 10 बजे उसके घर पर रायबरेली के हरचंदपुर स्थित काजीपुर का रहने वाला योगेंद्र पांडेय पहुंच गया। महिला सिपाही का आरोप है कि उसने दरवाजा पीटना शुरू किया। दरवाजा खोला तो योगेंद्र ने सिर पर तमंचा लगा दिया। उसे धमकी दी कि महिला सिपाही व उसके भाई की हत्या कर देगा। महिला सिपाही ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। भागते समय आरोपी योगेंद्र ने बाहर खड़ी स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। महिला सिपाही का आरोप है कि योगेंद्र ने उसका अश्लील वीडियो बना रखा है। जिसे वायरल करने की धमकी देता है। उसने आपत्ति की तो तेजाब फेंकने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों को किया नमन, बोले- युगों-युगों तक प्रेरणा देगा बलिदान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऑनर किलिंग: भाई को पसंद नहीं था गांव के ही युवक के साथ बहन का संबंध, गला घोंटकर मार डाला, घर में दफनाया
वीमेन पावर लाइन कर्मचारी को पीटा
पीजीआई वृन्दावन सेक्टर 16 में सत्यवीर रहते हैं। वह 1090 में कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह अपनी कार से फैमिली बाजार में सामान लेने गये थे। कार के सामने कुछ लोगों ने गाड़ी लगा दी। सत्यवीर ने आपत्ति की तो विवाद करने लगे। सत्यवीर ने मना किया तो उनको गाड़ी से बाहर खींच लिया और मारने लगे। सत्यवीर के मुताबिक हमला करने वालों में उदित यादव, रजत यादव, सौरभ यादव, निखिल यादव अमन सिंह व शेखर थे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी और दो मोबाइल भी लूट ले गये। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।