{"_id":"5cf8c2a0bdec22077b459cb4","slug":"a-man-shoots-his-wife-in-a-hospital-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: अस्पताल में महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंधों में वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: अस्पताल में महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंधों में वारदात की आशंका
Thu, 06 Jun 2019 01:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली में एक पति ने अस्पताल कर्मचारी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अवैध संबंधों में वारदात होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली के अंतर्गत इल्तिफातगंज रोड स्थित राज हॉस्पिटल में कार्यरत कमर जहां (28) को उसके पति रफीक ने गोली मार दी। कमर जहां की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रफीक ने रेलवे स्टेशन के पास दो युवकों शाहरुख, पुत्र वकील निवासी जौहरडीह और अमजद, पुत्र खलीक निवासी पचोखा पर भी गोली चलाई। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने एहतियात के तौर पर अस्पताल व आसपास के इलाकों में फोर्स तैनात कर दिया है।