{"_id":"6319c9578a508048bf3b00fd","slug":"a-man-shoots-himself-because-of-depression-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: अधेड़ ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दी, एक बेटे की मौत व दूसरे की बीमारी के चलते अवसाद में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: अधेड़ ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दी, एक बेटे की मौत व दूसरे की बीमारी के चलते अवसाद में था
Thu, 08 Sep 2022 06:42 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Sep 2022 06:42 PM IST
सार
गोंडा जिले में अवसाद में आने पर पूर्व कोटेदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके एक पुत्र की मौत हो चुकी थी और दूसरा बीमार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले में तरबगंज में बनगांव गांव के मजरे रामगढ़ में बृहस्पतिवार भोर अधेड़ व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। छानबीन में पता चला कि अधेड़ के एक बेटे की छह साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी और दूसरा बेटा भी बीमार है। उसके इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था न होने से भी वह परेशान थे। आशंका है कि इसी के चलते अधेड़ ने जान दी है।
विज्ञापन
तरबगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के मजरे बनगांव निवासी जोखू पांडेय (48) ने बृहस्पतिवार भोर चार बजे लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। तरबगंज इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि आत्महत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक जब्त करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से पता चला कि जोखू के बड़े बेटे निक्कू पांडेय (18) की छह साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके छोटे बेटे दिग्विजय पांडेय (17) की आंतों में संक्रमण हो गया था।
विज्ञापन
एक माह पहले लखनऊ में दिग्विजय का ऑपरेशन कराया गया था मगर वह ठीक नहीं हुआ। डॉक्टरों ने दिग्विजय का दोबारा ऑपरेशन करने को कहा था मगर पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। पूर्व में गांव में कोटे की दुकान चलाने वाले जोखू पांडेय ने राजनीतिक दुराभाव के चलते कोटा सरेंडर कर दिया था। बड़े बेटे की मौत व छोटे बेटे की बीमारी के साथ ही आर्थिक तंगी के चलते जोखू परेशान थे। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन