फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man sells his wife for money

16 हजार में दोस्त को बेच दी अपनी बीवी

Wed, 25 Jun 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 25 Jun 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
a man sells his wife for money

एक किशोरी से विवाह के बाद उसे बेचने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के निवासी एक युवक ने गोरखपुर की रहने वाली एक किशोरी से विवाह किया था।

विज्ञापन


छह माह तक साथ रखने के बाद उसने पत्नी को बाराबंकी निवासी अपने एक दोस्त को 16 हजार रुपये में बेच दिया।

पति के दोस्त के साथ कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव आई किशोरी ने जब विरोध किया तो ग्रामीणों की शिकायत पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और किशोरी के पति को फोन कर बुलवाया गया है।
विज्ञापन

पति का दोस्त बनाना चाहता था संबंध

a man sells his wife for money

गोरखपुर जिले के कोड़रा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी का उसके परिवारीजनों ने बलरामपुर जिले निवासी एक युवक के साथ छह माह पूर्व विवाह किया था।

किशोरी निजी कंपनी में काम करने वाले पति के साथ बलरामपुर में रह रही थी। पति के साथ ही बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के मझियावां गांव निवासी संजीव पुत्र छोटेलाल रावत भी काम करता था।

छह दिन पूर्व संजीव किशोरी को अपने साथ लेकर अपने गांव मझियावां चला आया। युवक ने जब घर लाकर किशोरी से जबरन संबंध बनाने चाहे तो उसने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिस पर संजीव ने किशोरी से कहा कि उसके पति ने ही उसे मेरे हाथ 16 हजार रुपये में बेच दिया है।

चीखें सुनकर ग्रामीणों ने किया बचाव

a man sells his wife for money

किशोरी का आरोप है कि कई दिन तक संजीव इसी तरह जबरदस्ती करता रहा और वह इसका पुरजोर विरोध करती रही। सोमवार की देर रात किशोरी की चीखें सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया। जब पुलिस ने पहुंचकर संजीव के घर की तलाशी ली तो वहां कमरे से किशोरी मिली।

किशोरी ने पुलिस को बताया है कि संजीव उससे जबरदस्ती करना चाहता था और वह उसे मेरे पति से 16 हजार में खरीदकर लाने की बात कह रहा है।

पुलिस संजीव को हिरासत में लेकर किशोरी को भी थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि किशोरी के आरोपों की जांच चल रही है और उसके पति को बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस को पति का इंतजार

a man sells his wife for money

मामले पर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह का कहना है कि मझियावां गांव में ग्रामीणों की सूचना पर गोरखपुर की मूल निवासी एक किशोरी जिसकी शादी बलरामपुर निवासी एक युवक से छह माह पूर्व हुई थी, वह गांव के ही एक घर से मिली है।

किशोरी का आरोप है कि उसके पति ने उसे 16 हजार रुपये में उसे बेच दिया है। किशोरी के पति को बुलाया गया है। उसके आने के बाद ही पूरी बात साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed