फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man self immolated himself in his room in Alambagh Lucknow.

Lucknow: युवक ने कमरे में बंद कर खुद को लगाई आग, दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

Mon, 07 Oct 2024 11:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Oct 2024 11:15 PM IST
सार

कृष्णानगर इलाके में एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। दमकल की टीम ने दीवार और दरवाजा तोड़कर उसे सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन
A man self immolated himself in his room in Alambagh Lucknow.
सुरक्षित बाहर निकाला गया युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृष्णानगर में सोमवार को युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से 40 मिनट में लपटों पर काबू पाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

कृष्णानगर के जयप्रकाश नगर निवासी नगर निगम से रिटायर्ड बृजकुमार पाल का बेटा आदित्य मानसिक रूप से बीमार है। उनके मुताबिक दोपहर में करीब 1.35 बजे नशे में बेटा दूसरी मंजिल पर पहुंचा और खुद को कमरे में बंद कर लिया।

विज्ञापन


माचिस से आग लगाने के बाद बालकनी में जाकर बैठ गया। लपटें निकलती देखकर पड़ोसियों ने जानकारी दी। दरवाजा खुलवाने में असफल होने पर उन्होंने दमकल को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ के अनुसार, गली संकरी होने के कारण दमकल वाहन घर तक नहीं जा सका। टीम कुंडी काटकर कमरे में दाखिल हुई और प्रेशर मशीन से आग बुझाई। हादसे में गृहस्थी का काफी सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed