{"_id":"5f9aa7928ebc3e67a0335ea1","slug":"a-man-raped-a-woman-in-haraiya-thana-kshetra-in-balrampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: विवाहिता को लिफ्ट देने के बहाने पर बाइक पर बिठाया और गोदाम ले जाकर दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: विवाहिता को लिफ्ट देने के बहाने पर बाइक पर बिठाया और गोदाम ले जाकर दुष्कर्म किया
Thu, 29 Oct 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती के एक गांव में दशहरा मेला देखने गई एक विवाहिता को बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया और एक गोदाम में बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा कि बीते दिन वह दशहरा मेला देखने श्रावस्ती के थाना क्षेत्र सिरसिया स्थित एक गांव में गई थी। वापसी में उसे हरैया थाना क्षेत्र के बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया।
युवक उसे इसी थाना क्षेत्र में स्थित अपने गोदाम पर ले गया। गोदाम में ही विवाहिता को युवक ने रातभर बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर विवाहिता अपने घर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की।

युवक को गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। मामले में थाने की पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक सुनील गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण व अन्य विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।