{"_id":"65f97576d3997be9280d938f","slug":"a-man-murdered-in-satrikh-thana-kshetra-in-barabanki-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ की डाल पर लटकी मिली युवक की लाश, निकाल ली थी आंख, हत्या मानकर हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ की डाल पर लटकी मिली युवक की लाश, निकाल ली थी आंख, हत्या मानकर हो रही जांच
Tue, 19 Mar 2024 04:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सतरिख (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतरिख (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:52 PM IST
सार
युवक का शव झाड़ियों के बीच मामूली पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला है। मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सतरिख थाना क्षेत्र में घर से निकलने के बाद लापता हुए युवक का शव गांव के बाहर झाड़ियों के बीच एक पतली डाल पर फंदे से लटका मिला। युवक की एक आंख गायब थी। घुटने जमीन को छू रहे थे। परिजन ही नहीं ग्रामीण भी इसे हत्या करार दे रहे है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी अरविंद चौहान (24) सोमवार को दिन में करीब तीन बजे घर से खाना खाकर निकला था। अरविंद की पत्नी रीता के अनुसार घर से निकलने से पहले अरविंद के मोबाइल पर कई काल आई थी। शाम तक घर वापस न लौटने पर पत्नी ने अरविंद के मोबाइल पर काल करनी शुरू की मगर रिसीव नहीं हुई। यह बात उसने परिजनों से बताई तो खोजबीन होने लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने दिए संकेत... स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अवध का अखाड़ा: महिलाओं का महिला नेतृत्व पर भरोसा, मतदान में रही सर्वाधिक हिस्सेदारी
परिजन लगातार मोबाइल पर कॉल करते रहे मगर रिसीव नहीं हुआ। परेशान परिजन रात भर अरविंद को गांव व आसपास खोजते रहे। मंगलवार की सुबह गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर जंगलनुमा स्थान पर तालाब के किनारे अरविंद का शव एक मामूली से पेड़ की पतली सी डाल पर गमछे से बने फंदे से लटका मिला। बदहवास परिजन वहां पहुंचकर रोने बिलखने लगे। अरविंद की दाहिनी आंख गायब थी।
सूचना पाकर मौके पर एएसपी दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण, सीओ सदर सुमित त्रिपाठी भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। अरविंद की जेब में उसका मोबाइल मिला जो मौन मोड में था। पूछताछ में पता चला कि अरविंद कुल पांच भाई है और वह दूसरे नंबर पर था। पिता रामसुमिरन का निधन भी एक साल पहले हो चुका है। अरविंद के तीन साल का पुत्र आयुष और 7 महीने का पुत्र आरुष हैं। वह अपना ट्रैक्टर किराए पर चला कर जीवन यापन करता था।
यह भी पता लगा कि वह शराब पीता था। रीता ने पति की हत्या की आशंका जताई है। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।