{"_id":"66aa8a923fecc048200885a3","slug":"a-man-murdered-in-maholi-kotwali-in-sitapur-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: शराब के नशे में हुआ विवाद, सिर पर डंडे से किया प्रहार, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: शराब के नशे में हुआ विवाद, सिर पर डंडे से किया प्रहार, अस्पताल ले जाते समय मौत
Thu, 01 Aug 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:33 AM IST
सार
मृतक के छोटे भाई विमल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। भारी पुलिस बल एहतियातन गांव में मौजूद है। राज किशोर सिंह तीन भाई हैं। बड़े भाई की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर राजकिशोर अविवाहित था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली महोली क्षेत्र के बड़ागांव चौकी इलाके के उमरिया गांव में बुधवार देर रात छैल बिहारी शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। गांव के ही राज किशोर सिंह ने उसे गाली देने से मना किया। जिस पर वह आग बबूला हो गया। उसने राज किशोर (40) के ऊपर डंडे से हमला कर दिया। जिससे राजकिशोर के सिर में डंडा लगते ही वह अचेत होकर गिर गए। शोर सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
छैल बिहारी पासी मौके से फरार हो गया। मृतक के छोटे भाई विमल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। भारी पुलिस बल एहतियातन गांव में मौजूद है। राज किशोर सिंह तीन भाई हैं। बड़े भाई की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर राजकिशोर अविवाहित था।
विज्ञापन
सबसे छोटा भाई विमल सिंह है। विमल सिंह ने पासी बिरादरी के तीन लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।