{"_id":"65053200923df56b4a099759","slug":"a-man-murdered-in-khandasa-thana-kshetra-in-ayodhya-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या: पॉलिथीन में बंधा मिला शव, ठिकाने लगाने की फिराक में बाइक पर लादकर ले जा रहे थे लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या: पॉलिथीन में बंधा मिला शव, ठिकाने लगाने की फिराक में बाइक पर लादकर ले जा रहे थे लाश
Sat, 16 Sep 2023 10:14 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:14 AM IST
सार
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने जा रहे बाइक सवार ब्रेकर पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से भाग निकले और पॉलिथीन में बंधा शव वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के आजाद नगर घटौली चौराहे पर शनिवार सुबह लगभग 4:00 बजे बाइक से पॉलिथीन में बांधकर शव ले जाते समय दो बाइक सवार ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गए। जब ग्रामीण दौड़े तो बाइक सवार बाइक व नीली पॉलिथीन में बंधा शव छोड़ कर फरार हो गये।
विज्ञापन
पॉलिथीन के अंदर खून के धब्बे व पैर दिखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीआरबी को दी। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय गांव के लोग भारी संख्या में जमा हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने गहन छानबीन की। इसके बाद पालीथीन में बंधे शव को थाने ले जाकर खोला गया। मृतक के पास मिले पर्स से उसकी पहचान शाकिब (35) पुत्र अजीज निवासी परसौली कोतवाली रुदौली के रूप में हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में बड़ा हादसा; रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, मलबे में दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आयकर विभाग के छापों में बड़ा खुलासा : 800 करोड़ की टैक्स चोरी में फंसे आजम खां, फूट-फूटकर रोने लगे सपा नेता
मौके से प्राप्त बाराबंकी में पंजीकृत काले रंग की सुपर स्प्लेंडर भी मृतक के नाम से ही पंजीकृत है। मृतक के चेहरे पर दाहिनी तरफ किसी गंभीर ठोस वस्तु से मारने के निशान है। मौके पर एक मौलवी वाली टोपी, ऐनक, इत्र की सीसी, कुर्ता व दो जोड़ी चप्पल भी बरामद हुआ है। समझा जाता है कि हत्यारे युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की फिराक थे। जिस स्थान पर शव प्राप्त हुआ है वहां से महज 500 मीटर की दूरी पर शारदा सहायक जुड़वा नहरें बह रही हैं।
घटना के बाद तीन थानों की पुलिस फोर्स व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने ड़ताल की। एसपी ग्रामीण ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि अभी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।