फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in jayas area in Amethi.

Amethi: पानी भरने के विवाद में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, परिजनों ने दी तहरीर

Mon, 09 Sep 2024 10:23 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Sep 2024 10:23 AM IST
सार

अमेठी जिले में रविवार रात को पानी भरने के विवाद में एक युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
A man murdered in jayas area in Amethi.
युवक की हत्या से बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के जायस इलाके में रविवार की रात पानी भरने के विवाद में एक युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने एक दंपत्ति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जायस कोतवाली क्षेत्र के गंगाराम का पुरवा गांव निवासी संतोष यादव (25) घर के पास ही लगे हैंडपंप पर रविवार देर शाम पानी भरने गया था। तभी हैंडपंप के पास रहने वाले राजकरन और उसके परिजनों से से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर इन लोगों ने संतोष पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। उसके बाद संतोष यादव की पत्नी व परिजन उसे थाने से घर ले गए। उसे इलाज के लिए ले जाते इससे पहले ही देर रात उसकी घर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने गांव के ही राजकरन, उसकी पत्नी सुमन सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी भागे हुए हैं। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस लगी है। एसओ रवि सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed