फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his father in Sareni thana kshetra in Raebareli.

कलयुगी पुत्र ने निर्ममता से पिता को मौत के घाट उतारा, खुरपे से सिर पर किए कई वार

Wed, 16 Sep 2020 03:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Sep 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
A man murdered his father in Sareni thana kshetra in Raebareli.
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना सरेनी थाना क्षेत्र के पांडे का पुरवा मजरे रामपुर कलां की है। जहां कलयुगी पुत्र राम नारायण उर्फ लाला पांडेय जो कि एक दिन पहले ही शाम को रायबरेली से अपने गांव आया हुआ था। उसने अपने पिता रामकिशोर (85) पुत्र स्व. जगदेव प्रसाद पांडेय को जमीनी विवाद में मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे की है जब जमीनी विवाद को लेकर पिता व पुत्र में कहासुनी हो गई। जिस पर गांव से बाहर लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर साफ सफाई कर रहे पुत्र ने आवेश में आकर हाथ में लिए खुरपे से पिता के सिर पर कई वार कर दिए जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद कलयुगी पुत्र मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed