फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his father for nine thousand rupees in Gonda.

Gonda: 9000 रुपये न देने पर हैवान बन गया बेटा, पिता को लाठी से पीटकर मार डाला, ट्रामा ले जाते समय मौत

Mon, 05 Aug 2024 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Aug 2024 12:34 AM IST
सार

मृतक की पत्नी ने थाने पर आरोपी बेटे अर्पित सिंह उर्फ रवि के खिलाफ शनिवार की रात मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
A man murdered his father for nine thousand rupees in Gonda.
मकतूल विश्वनाथ सिंह (मध्य में) फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के गुरेटी डीहा गांव में एक बेटे ने 9000 रुपये न देने पर अपने ही पिता को लाठी से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। आननफानन वृद्ध को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपाेर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन


मकतूल विश्वनाथ सिंह की पत्नी कमला देवी ने बताया कि उनके दो बेटे बड़ा अंकित सिंह व छोटा अर्पित सिंह उर्फ रवि प्रताप पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। एक सप्ताह पहले ही रवि पंजाब से घर लौटा था, शनिवार की शाम अपने पिता से खेत जोताई का बहाना बनाकर 9000 रुपये मांग रहा था। उनके पति बेटे को इसलिए रुपये नहीं देना चाहते थे कि वह रुपयों की फिजूलखर्ची करता रहता है। इसलिए उनके पति ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए बेटे रवि ने लाठी निकाल ली और पिता विश्वनाथ सिंह (74) को लाठी से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उन्हें गांव वालों की मदद से सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर देर रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। कमला देवी ने थाने पर आरोपी बेटे अर्पित सिंह उर्फ रवि के खिलाफ शनिवार की रात मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी रवि सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
ग्राम प्रधान गुरेटी सत्यधामा सिंह ने बताया कि विश्वनाथ के दो बेटों में अंकित और रवि के अलावा तीन बेटियां भी हैं, जो शादीशुदा हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही तीनों मायके पहुंच गईं। परिवार में कोहराम मचा है। अंकित पंजाब प्रांत के लुधियाना में था। पिता की मौत के खबर मिलते ही वहां से घर के चल चुका है। देर रात तक उसके गोंडा पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed