{"_id":"6507f34697f835fc4b0b9963","slug":"a-man-murdered-his-elder-brother-in-gajipur-thana-kshetra-in-lucknow-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी में हुआ विवाद: सगे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी में हुआ विवाद: सगे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 18 Sep 2023 12:20 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:20 PM IST
सार
लखनऊ के गाजीपुर इलाके में एक युवक ने अपने बड़े भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। दोनों नशे के आदी थी और शराब पीने के दौरान उनका विवाद हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर इलाके में रविवार देर रात नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में युवक ने अपने सगे बड़े भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर पर ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि गाजीपुर में एक ही मकान में तीन सगे भाई रहते हैं। रविवार रात संदीप कुमार अपने बड़े भाई सुनील कुमार (34) के साथ शराब पी रहा था। तभी दोनों का किसी बात को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के अग्रिम मोर्चों और क्षेत्रीय टीमों की घोषणा जल्द, कई के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: आरएसएस, सरकार व भाजपा की समन्वय बैठक 19 सितंबर को, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल
सुनील चाकू निकाल कर संदीप पर हमला करने के लिए दौड़ा। इसी दौरान संदीप ने उससे चाकू छीन लिया और उसी पर वार पर वार कर दिया। सबसे बड़े भाई सतीश ने सुनील को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संदीप व सुनील शराब के लती हैं। आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। दोनों दुकानों पर काम करते थे।