फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man murdered his beloved in gonda

विवाहित प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 04 Oct 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 04 Oct 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
a man murdered his beloved in gonda
डेमो - फोटो : डेमो
गोंडा में विवाहित प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े एक युवक ने घर वालों के इंकार के बाद मंगलवार को प्रेमिका समेत खुद को गोली से उड़ा लिया। दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।  
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव के मजरे शुकुलपुरवा गांव के रहने वाले दीपक पांडेय उर्फ बंटी (22) के बहन अनुराधा की शादी करनैलगंज बाजार के गाड़ी बाजार के रहने वाले सुशील कुमार के साथ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील का पूरा परिवार चंडीगढ़ शहर में रहता है। अपनी बहन के घर चंडीगढ़ आने जाने के दौरान दीपक अपने बहन की ननद मीनू (21)को दिल दे बैठा। दोनों का प्रेम संबंध परवान चढ़ा तो घर वालों ने दोनो पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। 

दोनों शादी की जिद पर अड़े

a man murdered his beloved in gonda
दीपक पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
इसी बीच मीनू के परिवार वालों ने इसी वर्ष 4 मई को मीनू की शादी बलरामपुर बाजार के रहने वाले राहुल के साथ कर दी। मीनू के छोटे भाई सोनू ने बताया कि 21 सितंबर को मीनू अचानक ससुराल से गायब हो गई थी।

परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच एक अक्तूबर को मीनू दीपक के साथ उसके घर पहुंच गई। इस बात की जानकारी होने पर सोमवार को मीनू के ससुराल व मायके पक्ष के लोग दीपक के घर पहुंचे।

दोनों पक्ष के लोगों ने दीपक व मीनू को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों एक दूसरे से प्रेम संबंधों का हवाला देकर शादी करने की जिद पर अड़े रहे।  दीपक के पिता सुभाषचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों शादी के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन  दोनों परिवारों के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

 

दोनों की मौके पर ही हुई मौत

a man murdered his beloved in gonda
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उधर घर वालों के इंकार के बाद दीपक ने मीनू के साथ अपनी जीवन लीला खत्म करने की ठान ली और मंगलवार को उसने मीनू को कमरे में बंद कर उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। 

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस ह्दय विदारक घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनो के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

दीपक के पिता ने सुभाषचंद्र की तहरीर पर हत्या व आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मौके से एक 12 बोर का तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed