फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered a girl in nagram in Lucknow.

शादी तय होने से चिढ़े सिरफिरे ने प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, फिर की खुदकुशी की कोशिश

Sun, 23 Feb 2020 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Feb 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
A man murdered a girl in nagram in Lucknow.
ट्रॉमा में भर्ती विमल (बायें) व मृतक मंजू। - फोटो : amar ujala

प्रेमिका की शादी तय होने से चिढ़े सिरफिरे ने चाकू से उसकी हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की। इसके बाद हमले की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को भरमाने में जुटा रहा। मृतका के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नगराम का है। फिलहाल आरोपी कारोरा गांव निवासी विमल गुप्ता का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रिक उपकरण की मरम्मत की दुकान करने वाले विमल गुप्ता ने नगराम में शनिवार दोपहर करोरा गांव के पास जंगल में नेवाजखेड़ा गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा मंजू (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के पेट पर चाकू मारकर जहर पी लिया। बड़े भाई मयंक को कॉल कर अपने घायल होने की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से मंजू का बैग व मोबाइल फोन, विमल की बाइक और जहरीली दवा की दो खाली शीशी मिली है। हालांकि वारदात में इस्तेमाल चाकू मौके से नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की झूठी कहानी गढ़ी

विमल का कहना है कि वह बाइक से मंजू को जंगल लेकर आया था। वहां दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, मंजू के परिवारीजनों ने तहरीर में लिखा कि मंजू की शादी तय होने से चिढ़े विमल ने उसे चाकू मारा और हमले की झूठी कहानी गढ़ी।

उधर, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजकुमार शुक्ला ने बताया कि परिवारीजनों की तरफ से विमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। फिलहाल, ट्रॉमा में विमल का ऑपरेशन चल रहा है। जंगल में क्या हुआ था? उसके होश में आने पर इस बारे में जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed