फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man misbehave with ladies hospitalised in CHC Sitapur.

Sitapur: डॉक्टर बन अस्पताल में घुस गया युवक, भर्ती महिलाओ से की अभद्रता

Wed, 02 Nov 2022 04:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Nov 2022 04:29 PM IST
सार

सीतापुर के सिधौली स्थित सीएचसी में घुसकर एक युवक ने महिलाओं से अभद्रता की। इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
A man misbehave with ladies hospitalised in CHC Sitapur.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतापुर जिले की कोतवाली सिधौली स्थित सीएचसी में घुसकर एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। स्टाफ नर्सों का आरोप है कि युवक पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए भवन के महिला वार्ड में एक अज्ञात युवक डॉक्टर बनकर घुस आया। इलाज के बहाने प्रसूताओं से अभद्रता की।

विज्ञापन


तीमारदारों ने इस बात की शिकायत आशा कार्यकर्ताओं और नर्सों से की। आशा के पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि युवक की स्वास्थ्य कर्मियों ने फ़ोटो खींच ली। फ़ोटो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं परन्तु किस उद्देश्य से वह सीएचसी परिसर में घूम रहा था। यह तो उसे मिलने पर ही पता लगेगा। युवक के विरुद्ध किसी मरीज की शिकायत आएगी तो पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं
जहां एक तरफ महिला सुरक्षा के लिए पुलिस अभियान चला रही है। वहीं सीएचसी तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस पर भी वहां के जिम्मेदार बातों को टालने में लगे हुए हैं। नर्सों ने आरोप लगाया कि यही युवक पहले भी आ चुका था। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी। वहीं दुबारा घटना होने पर अधीक्षक ने मरीज पर तहरीर देने का जिम्मा डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed