{"_id":"5ec7da688ebc3e908d604c7d","slug":"a-man-made-himself-quarantine-on-a-tree-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: गांव वालों ने घर जाने पर जताई आपत्ति तो पेड़ पर ही कर खुद को कर लिया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: गांव वालों ने घर जाने पर जताई आपत्ति तो पेड़ पर ही कर खुद को कर लिया क्वारंटीन
Fri, 22 May 2020 07:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 May 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
मचान पर बैठा युवक।
- फोटो : amar ujala
मुंबई से घर लौटे दो प्रवासी युवकों ने बाग में पेड़ पर ही मचान बनाकर खुद को क्वारंटीन किया है। अयोध्या जिले के इनायतनगर के खजूरी मिर्जापुर गांव के गुलशेर खान व महताब खान 13 मई को घर लौटे तो ग्रामीणों ने सीधे घर पहुंचने पर आपत्ति जताई। तब दोनों ने नायाब तरीका निकाला और गांव के बाहर बाग में पेड़ पर मचान बना लिया।
विज्ञापन
मोबाइल चार्जिंग के लिए सोलर पैनल तक जुटा लिया। दोनों रोजा भी रखे हुए हैं। उनके परिजन सहरी से लेकर इफ्तारी तक की व्यवस्था उनके मचान पर ही मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
जब प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो स्वास्थ्य कर्मी, क्षेत्रीय एएनएम एवं आशा बहू की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों पर कोरोना वायरस से संबंधित पंफलेट भी चस्पा कर दिया।
विज्ञापन