फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man killed his elder brother in Dehat kshetra Kotwali in Bahraich.

Bahraich: शराब के नशे में बड़े भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, आरोपी फरार

Tue, 12 Mar 2024 12:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में देर रात को विवाद हो गया जिसके बाद छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मामले में आरोपी फरार है।

विज्ञापन
A man killed his elder brother in Dehat kshetra Kotwali in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार रात को बड़े भाई की छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ निवासी हरी चंद्र यादव (35) पुत्र राम पाल से सोमवार को छोटे भाई मौजी यादव से विवाद हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक शराब के नशे में हुए विवाद में दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सबसे अमीर हैं सपा के ये उम्मीदवार, BJP के मोहित बेनीवाल 27 करोड़ से अधिक के मालिक; इनके पास तो घर भी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएए से ध्रुवीकरण को धार: चुनाव से पहले भाजपा का दांव, विशेषज्ञों से जानिए मुस्लिम किस आधार पर करेंगे मतदान


छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग रात 11 बजे के आसपास घायल हरी चंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां पर डॉक्टर ने हरी चंद्र को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा ने बताया की आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed