{"_id":"6572ccd93f56cf3bc5031b25","slug":"a-man-killed-his-daughter-in-law-and-grand-son-in-talgaon-thana-kshetra-in-sitapur-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बच्चे के रोने से आक्रोशित ससुर ने धारदार हथियार से किया वार, बहू-पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बच्चे के रोने से आक्रोशित ससुर ने धारदार हथियार से किया वार, बहू-पोते की मौत
Fri, 08 Dec 2023 01:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:29 PM IST
सार
सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने बच्चे के रोने पर धारदार हथियार से वार कर अपनी बहू व पोते की हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने अपने ही बहू और पोते पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। हादसे में घायल बहू और पोते की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं। बृहस्पतिवार देर रात उसका पोता आयुष (01) किसी कारणवश रो रहा था। इसी दौरान अचानक कमलाकांत आक्रोश में आ गया। उसने धारदार हथियार से अपनी बहू शिखा (30) और पोते पर वार कर दिया।
विज्ञापन
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पोते की मौके पर ही मौत हो गयी। आनन फानन बहू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां शुक्रवार को बहू की भी मौत हो गयी।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मनोरोगी है। उसे आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।