प्रेमिका ने नहीं किया ब्रेकअप तो मार डाला!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के दुबग्गा फरीदीपुर निवासी छोटी (30) की हत्या के आरोपी शटरिंग कारीगर छोटू उर्फ जग प्रसाद सोनी को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उसने छोटी से पीछा छुड़ाने को उसकी हत्या की थी। जग प्रसाद को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मूल रूप से बलरामपुर के उतरौला चमरूपुर निवासी जग प्रसाद ने पूछताछ में बताया कि छोटी से उसके दो साल से संबंध थे।
पत्नी से झगड़े पर बने संबंध
काकोरी इंस्पेक्टर मुखराम यादव ने बताया कि छोटी का पति छुटक्के उर्फ परशुराम मजदूरी करता है। दोनों पहले जग प्रसाद के पड़ोस में किराये पर रहते थे।
जग प्रसाद की पत्नी से अनबन हो गई जिसके बाद उसने छोटी से संबंध बना लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि छोटी अक्सर जग प्रसाद से भाग चलने को कहती थी।
वह उससे रुपये भी लेती थी। बीते कुछ दिन से वह छोटी से ऊब गया था और उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।
दुपट्टे से कस दी गर्दन
इंस्पेक्टर ने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब दस बजे उसने छोटी को अपने कमरे पर बुलाया। यहां दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया।
मारपीट में छोटी को गंभीर चोटें आईं। जग प्रसाद ने तकिया से उसका मुंह दबाने की कोशिश की। इसके बाद जग प्रसाद ने छोटी के दुपट्टे से उसकी गर्दन कस दी। छोटी की मौत के बाद वह घर पर ताला लगाकर चला गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि 24 जुलाई की रात वह दो-तीन साथियों को लेकर आया और शव पास ही खाली प्लाट में फेंक दिया। पुलिस ने दुबग्गा के पास से जग प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।