फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man injured in firing in Sitapur.

सीतापुर: दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर

Fri, 01 May 2020 05:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
A man injured in firing in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। बातचीत बढ़ने पर लाठी-डंडे चल गए और कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग चोटिल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, शहर कोतवाली इलाके के गंगापुर कालिका बख्श में गुरुवार की शाम सत्यपाल पुत्र सुंदर लाल का गांव के ही मनीष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने मामले को शांत करा दिया। शुक्रवार सुबह मनीष घर से निकलकर गांव के बाहर जा रहा था। रास्ते में उसका सत्यपाल से सामना हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बातचीत बढ़ने पर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडों के साथ वहां पर आ धमके और एक-दूसरे पर टूट पड़े साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान एक गोली सत्यपाल (26) के पेट में लग गई। दूसरे पक्ष से मनीष और रामू भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली और रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल सत्यपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।


शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मनीष और रामू मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। फिलहाल प्राथमिक उपचार कराकर इन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मामले में मनीष व रामू सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed