लखनऊ: विवाद में चली गोली, एक घायल, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं गोली मोहम्मद उस्मान उर्फ भइऊ को लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं निजाम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रम्मन सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, ठाकुरगंज के जलनिगम रोड निवासी रम्मन का नानकनगर निवासी निजाम के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों के परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
पुलिस ने शुरु की पड़ताल
निजाम दूध का काम करता है। उसके साथ दोस्त मोहम्मद उस्मान जो प्लास्टिक की दुकान चलाने वाला गुरुवार दोपहर को हरिनगर बालागंज गए थे। वहां उनकी मुलाकात रम्मन से हुई।
रम्मन ने निजाम को देखा तो विवाद शुरू कर दिया। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई, मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते देखते रम्मन ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया।
गोली निजाम के दोस्त उस्मान के दाहिने बांह पर जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के इलाके के लोग बाहर निकल आए। लोगों को जुटता देख रम्मन वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया।