फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man got shooted in revenge in Lucknow.

लव मैरिज की तो मार दी गोली, तमंचा लहराते हुए भाग निकले

Wed, 28 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
A man got shooted in revenge in Lucknow.

पारा थाने के बुद्धेश्वर इलाके में प्रेम विवाह की रंजिश में बाइक सवार दो हमलावरों ने मंगलवार शाम पान खाने निकले बर्तन व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। परिवारीजनों ने युवती के मौसेरे भाई समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। मौसेरे भाई ने करवाचौथ से पहले सबक सिखाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


सीओ आलमबाग राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बुद्धेश्वर के पास पिंकसिटी स्थित कामिनी कांप्लेक्स में ओम साईं नाथ नामक बर्तन की दुकान का मालिक अंजुल गुप्ता (28) मंगलवार शाम चार बजे सड़क के दूसरे ट्रैक किनारे स्थित रामनारायण की दुकान पर पान खाने जा रहा था। इस बीच बाइक सवार दो हमलावर आ धमके और अंजुल पर तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पेट में गोली लगने से घायल अंजुल शोर मचाते हुए दौड़ा और थोड़ी दूर पर गिर गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ अंजुल के परिवारीजनों को फोन किया। उसका मामा उत्तम मौके पर पहुंचा और अंजुल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। परिवारीजनों ने वारदात के पीछे प्रेम विवाह की रंजिश बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले प्रेम विवाह
अंजुल ने दो साल पहले काकोरी क्षेत्र के मोहान निवासी कोमल सोनी से आर्यसमाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। पिता रवि सोनी की बचपन में ही मौत होने से कोमल अपने चाचा मनोज, संतोष व विनोद संग रह रही थी। इस बीच अंजुल ने ठाकुरगंज के शिवाजीपुरम में मकान बनवाया और तीन महीने पहले बर्तन की दुकान खोली थी। इससे पहले उन्नाव के हसनगंज थाने के गांव मोहान का मूल निवासी अंजुल सआदतगंज के बावली चौक स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था।

बंधक बनाए रहा जेल से छूटा मौसेरा भाई

A man got shooted in revenge in Lucknow.

हादसे की सूचना पर पर कोमल रोते-बिलखते ट्रॉमा सेंटर पहुंची। सीओ राजेश श्रीवास्तव को बताया कि 2013 में अंजुल से प्रेमविवाह के बाद वह चाचा के साथ रहती रही और शादी की जानकारी देने का मौका तलाश रही थी।

छह महीने पहले जेल से छूटा मौसेरा भाई कुलदीप सोनी घर आया। कोमल ने उसे अंजुल से शादी का राजदार बनाते हुए परिवारीजनों को मनाने की बात कही। पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रहे कुलदीप ने तीनों चाचा को भड़का दिया। उन्होंने कोमल को फटकारा और कुलदीप के हवाले कर दिया।

कुलदीप ने कोमल को माल थाने के गांव नेवादा स्थित घर ले जाकर बंधक बनाकर रखा। बुरी नीयत देखकर कोमल महीना भर बाद भागकर अंजुल के पास पहुंची।

धमकाने के साथ ढूंढता फिर रहा था आरोपी

अंजुल के रिश्तेदारों ने पुलिस को जानकारी दी कि कुलदीप चार महीने से धमकी देने के साथ कोमल को ढूंढता फिर रहा था। कोमल अपनी ससुराल वालों की सुरक्षा में थी। वह अंजुल के मूलनिवास, उसकी ननिहाल व नवनिर्मित मकान में रह रही थी।

उसे जबरन ले जाने में नाकाम रहे कुलदीप ने कोमल को करवाचौथ से पहले सबक सिखाने की धमकी दी थी और ऑनरकिलिंग की कोशिश करके फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed