{"_id":"66d30aef37c896821e0209b1","slug":"a-man-got-beaten-in-court-campus-in-lucknow-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अधिवक्ता की वेशभूषा में दबंगों ने कोर्ट परिसर में युवक पर किया हमला, पैर, हाथ और कंधे में आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अधिवक्ता की वेशभूषा में दबंगों ने कोर्ट परिसर में युवक पर किया हमला, पैर, हाथ और कंधे में आई गंभीर चोट
Sat, 31 Aug 2024 05:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:52 PM IST
सार
युवक के दोनों पैर, हाथ और कंधे पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया। आरोप है कि उसे आधे घंटे तक मारते रहे और मरा छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के वजीरगंज स्थित सिविल कोर्ट के बहुखंडीय भवन में अधिवक्ताओं की वेशभूषा में पहुंचे दबंगों ने रॉड व धारदार हथियार से युवक शावेज पर हमला कर दिया। आरोप है कि आधे घंटे तक युवक को पीटा और मरा समझकर आरोपी भाग गए। उनके दोनों पैर, हाथ और कंधे पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर वजीरगंज के अनुसार जांच में पता चला है कि ठाकुरगंज के अहमदगंज पजावा निवासी शावेज और शुभम पांडेय में अच्छी दोस्ती थी। डेढ़ माह पहले विवाद हो गया और दोनों रंजिश रखने लगे। घायल शावेज ने यह नहीं बताया कि कोर्ट परिसर में उन पर हमला क्यों हुआ। वह मुकदमे में वारंट रिकॉल कराने के लिए गए थे। उनकी तहरीर पर शुभम पांडेय, राकेश गौतम, आशीष सोनकर, करन सोनकर, पुनीत पांडेय और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली का पिछवरिया कांड: शासन ने उन्नाव सीओ को सौंपी जांच, सांसद राहुल गांधी ने लिखा था पत्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शातिर बदमाश ननकऊ पुलिस की गोली से घायल, गैंगस्टर सहित कई मामलों में था आरोपी, दबोचा गया
वहीं शुभम पांडेय ने भी शावेज के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि वह मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर रॉड व उसतरे से हमला कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने शावेज को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।