फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man get shot in sultanpur while asking for lift.

सुल्तानपुर में लिफ्ट मांगने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लड़के को मारी गोली, किशोर की भी ली जान

Mon, 26 Nov 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
A man get shot in sultanpur while asking for lift.
गोली लगने के बाद घायल युवक। - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर के विंदेश्वरीगंज कस्बे में सोमवार की शाम घर जाने के लिए बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए एक किशोर दौड़ा तो उसे भी गोली मार दी गई।

विज्ञापन


घायल युवक और किशोर को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बाजार में मौजूद भीड़ ने बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश बाइक से फरार हो गया, जबकि दूसरा तुलसीपुर गांव के एक घर में छिप गया। ग्रामीणों के साथ ही पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। सूचना के बाद पहुंची एएसपी सिटी ने भी मोर्चा संभाल लिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने हमलावर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावां गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बू (23) पुत्र राजेश प्रताप सिंह सोमवार को सुल्तानपुर शहर गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे धीरेंद्र सुल्तानपुर शहर से बस से विंदेश्वरीगंज बाजार पहुंचा था। धीरेंद्र विंदेश्वरीगंज बाजार में स्थित ओम प्रकाश यादव के फर्नीचर की दुकान के पास खड़ा था तभी एक बाइक से दो युवक उधर से गुजरे।

धीरेंद्र ने दोनों युवकों को रोककर घर छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी। इस बीच धीरेंद्र की दोनों युवकों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बाइक पर सवार दूसरे युवक ने धीरेंद्र के पेट में गोली मार दी। धीरेंद्र को गोली लगते ही बाजार में मौजूद लोग हमलावरों की ओर दौड़े तो एक युवक बाइक लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा बाजार में ही फंस गया।

अभिषेक के गले को चीरती हुई निकली गोली

भीड़ से बचने के लिए युवक हाथ में असलहा लहराते हुए तुलसीपुर गांव की तरफ भागा। तभी तुलसीपुर गांव निवासी सतीश कुमार का बेटा अभिषेक (16) लोगों की भीड़ सुनकर वहां पहुंचा और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख युवक ने अभिषेक को भी गोली मार दी। गोली अभिषेक के गले को चीरती हुई निकल गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।

इस दौरान हमलावर गांव निवासी राम मूरत शुक्ला के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घटना के वक्त राम मूरत के घर में कोई भी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने घर को चारों तरफ से घेरकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बल्दीराय, कोतवाली नगर, हलियापुर, कुड़वार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र प्रताप सिंह और अभिषेक को ग्रामीणों ने सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया जबकि धीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल से धीरेंद्र को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान भी तुलसीपुर गांव पहुंच गई और घटना स्थल पर मोर्चा संभाल लिया। करीब तीन घंटे बाद हमलावर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed