{"_id":"653361d5c63aa1b90906de75","slug":"a-man-died-who-was-got-beaten-in-a-clash-in-jayas-thana-in-amethi-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, सिर पर सरिया व धारदार हथियार से किया था वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, सिर पर सरिया व धारदार हथियार से किया था वार
Sat, 21 Oct 2023 10:59 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:59 AM IST
सार
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल हुए युवक की मौत हो गई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पांच के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के जायस थाने के चौधराना मोहल्ले में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। जायस के चौधराना निवासी किरन का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार लेकर उसके घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
दबंगों ने उसके पति जितेंद्र उर्फ कल्लू के सिर पर सरिया व धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गये। दबंगों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा। बेहोश जितेंद्र को परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे वहां से सीएचसी फुरसतगंज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: जुड़ने से पहले ही आई सपा-कांग्रेस में तल्खी, चिरकुट और बाप शब्दों तक पहुंची जुबानी जंग
सीएचसी पर चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किरन ने पांच के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।