फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man died in an accident in kakori

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने शव रख पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 01 Jan 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
a man died in an accident in kakori
शव रखकर प्रदर्शन के दौरान समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में काकोरी के बुद्धेश्वर मोहान रोड पर पानखेड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर को सीमेंट लदे बेकाबू ट्रक ने काकोरी के घुरघुरी तालाब चौकी के पानखेड़ा निवासी कमलेश राजपूत (35) को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने ट्रक पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग निकला।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मुआवजे की मांग करने लगेे। इस बीच लंबा जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक, कमलेश मंगलवार को मोहान रोड पर साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने जा रहा था, तभी मोहान रोड की तरफ से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रक चालक शराब के नशे में था। परिवारीजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजे और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार से उठाने की मांग की। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। नायब तहसीलदार कविता सिंह ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग सहित उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश के परिवार में पत्नी रामकुमारी, मां-पिता, दो बच्चे मानसी और अनमोल है। वहीं सीओ मलिहाबाद सैय्यद मोहम्मद कासिम आबदी ने मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सड़क हादसे में चालक की मौत

a man died in an accident in kakori
प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं गोसाईंगंज में शहीद पथ अंसल के पास वाहन ने अखिलेश कुमार चौबे (35) की गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक अखिलेश अंबेडकरनगर के राजे सुल्तानपुर स्थित तेंदुआईकलां का रहने वाला था। वह पेेशे से चालक था। सोमवार को गोरखपुर से कानपुर जा रहा था। अभी वह शहीद पथ पर पहुंचा था तभी हादसा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed